देहरादून, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता रविवार से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ग्राउंड में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता 18 दिसंबर तक चलेगी। राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड से चयनित चार रैफरियों में अंतर्राष्ट्रीय रैफरी सेमुएल चंद्र, शिखा नेगी व मधु टम्टा मसूरी के हैं व एक ऋषिकेश के अक्षय कुमार सिंह का भी चयन हुआ है। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 8 राज्यों की टीमों ने क्वालिफाई किया है। जिसमें गुजरात, केरल, मेघालय, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड की टीमें हैं। वहीं महिला वर्ग में छह राज्यों कि टीमों ने क्वालीफाई किया है जिसमें महाराष्ट्र, पश्चिंम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, उड़ीसा व गुजरात की टीमें हैं। ...