नई दिल्ली, मार्च 15 -- 'ब्लड मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जब पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देता है। गत शुक्रवार यह अद्भुत नजारा दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया, हालांकि भारत में इसे नहीं देखा जा सका। अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के लोगों ने इस रोमांचक क्षण का अनुभव किया। अगला ब्लड मून इसी वर्ष सात सितंबर में देखने को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...