बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में शुक्रवार को सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की टीम ने स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर के साथ निरीक्षण किया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची टीम ने ब्लड बैंक के रिकॉर्ड का रखरखाव और वहां की अन्य व्यवस्थाएं देखीं। यह भी चेक किया गया कि वर्ष में कितने लोगों ने रक्तदान किया और कितने लोगों को बिना डोनर रक्त उपलब्ध कराया गया। विभिन्न ग्रुप के ब्लड का उपलब्धता भी देखी गई। इस दौरान ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक इस टीम में ड्रग इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...