नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- सर्दियों में कई ऐसे लोग हैं जो ठंड से बचने के लिए रात को स्वेटर और मोजे जैसे गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं। गर्म कपड़े पहनकर सोने की आदत शरीर का तापमान बढ़ाकर गर्मी तो पैदा करती है लेकिन क्या आप जानते हैं लंबे समय में सेहत को 5 बड़े नुकसान भी पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अध्ययनों की मानें तो गर्म कपड़े पहनकर सोने से शरीर में अधिक गर्मी पैदा हो सकती है, जो नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करके दिल पर दबाव बढ़ाने जैसी कई अन्य समस्याओं का कारण बनती है।सर्दियों में मोजे स्वेटर पहनकर सोने के 5 बड़े साइड इफेक्ट्सशरीर का तापमान बढ़ना (ओवरहीटिंग) शरीर का अपना एक गुण है जिसे विज्ञान थर्मोरेग्युलेशन (Thermoregulation) के नाम से जानता है। इसका काम है कि ये शरीर का टेम्परेचर ऑटोमेटिक मेंटेन रखता है। ओवरहीटिंग से यह सिस्टम ...