अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की ठंड में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। विशेषज्ञों की माने तो जैसे-जैसे तापमान गिरता है, शरीर में खून की नलियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्त प्रवाह में दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर अचानक हाई हो सकता है। यही कारण है कि सर्दियों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। अस्पतालों में ठंड के दिनों में सीने में दर्द, चक्कर, घबराहट और अचानक कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता बताते हैं कि ठंड में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है, जिससे ब्लड प्रेशर अस्थिर हो सकता है। खासतौर पर बुजुर्ग, डायबिटीज और पहले से बीपी के मरीज ज्यादा जोखिम में रहते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके...