लखीसराय, फरवरी 22 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा मदनपुर पंचायत के विशनपुर मौजे में निर्माण हो रहे सोलर पावर प्लांट के प्रांगण में एल एण्ड टी कंपनी के द्वारा शुक्रवार को ब्लड डोनेशन कैंप सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार सिंह ने रक्तदान कर किया। कार्यक्रम का आयोजन कजरा सोलर पावर प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर देवाशीष घोष की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कैंप में ब्लड बैंक लखीसराय के चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनिवास शर्मा एवं सूर्यगढ़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डा. वाईके दिवाकर मौजूद थे। इस दौरान 22 लोगों ने रक्तदान किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सोलर पावर प्लांट के अधिकारी एवं चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। 6 महीने के अंदर प्रत्येक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.