पाकुड़, अप्रैल 24 -- पाकुड़। प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 24 अप्रैल को जिले एवं सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप एवं कालाजार उन्मूलन के सफल क्रियान्वयन को लेकर जेएसएलपीएस दीदी, पीडीएस डीलर, सहिया, सेविका के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि छिड़काव के लिए जब कोई दल आपके पास आए तो उनको पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए अपने घरों के भीतर जैसे शयनकक्ष, रसोईघर, बरामदा, पूजा घर, गौशाला एवं अन्य सभी जगहों की दीवारों पर इसका छिड़काव अवश्य करवाएं एवं आसपास के लोगों को भी इसका छिड़काव कराने के लिए प्रेरित करें। 7 दिनों से या उससे अधिक दिनों से बुखार रहने पर छिड़काव दल को अवश्य बताएं ताकि छूपे हुए कालाजार संभावित रोगियों की पहचान हो सके एवं समय रहते उचित ईलाज किया जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.