बागेश्वर, दिसम्बर 14 -- कमस्यार महोत्सव समिति की रविवार को राइंका देवतोली में बैठक आयोजित हुई। इसमें तय किया कि इस बार तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ वालीबाल प्रतियोगिता, ब्लड डोनेशन, पौधरोपण कार्यक्रम आकर्षण होगा। कमस्यार गौरव सम्मान के साथ ही क्षेत्रीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रन फॉर कमस्यार मैराथन दौड़ होगी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक मनोहर रौतेला, संयोजक सुरेश रावत, सहसंयोजक दीपक रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुशाल धानिक, नंदन रौतेला, सुनील रावत, महेश राठौर, गोविंद कुमार साहनी, गोकुल नगरकोटी, पूरन भौर्याल, सुनील साह, राजेंद्र खाती, रणजीत भंडारी, हरीश डसीला, अनिल रौतेला, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.