फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 4 में एक युवक तीमारदार से ब्लड के नाम पर हजारों की नगदी लेकर फरार हो गया। तीमारदार उसका आने का इंतजार कर रहे हैं। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रेपुरा निवासी प्रेम शंकर पुत्र घनश्याम जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 4 के पलंग नंबर दो पर भर्ती है। उसको ब्लड की जरूरत है। प्रेम शंकर के पिता घनश्याम ने ब्लड के लिए कई जगह संपर्क किया परंतु ब्लड नहीं मिला। जिसकी जानकारी उस युवक को हो गई। उसने ब्लड दिलवाने का भरोसा देकर घनश्याम सेRs.3000 रुपये ले लिए। उन्हें ब्लड लाने का आश्वासन और फोन नंबर देकर फरार हो गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो घनश्याम को चिंता हुई और वह सीएमएस डॉक्टर नवीन जैन के पास पहुंचे। उन्हें सारी बात बताई। सीएमएस ने तुरंत चौकी इचार्ज को अवगत कराया। अब पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई है।

हिं...