कानपुर, जून 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मेडिकल कालेज में स्थित ब्लड कंपोनेंट यूनिट के संचालन में एक बार फिर मामूली गतिरोध आ गया।भारत सरकार की टीम के निरीक्षण में मामूली खामियां मिलने पर उनको दुरुस्त कराने क़ी कवायद तेज हो गई । अब केंद्रीय टीम फिर से इसी माह में यहां आकर व्यवस्थाओं का आंकलन करेगी। जिले के मरीजों को प्लेट्लेट्स और प्लाज्मा आदि की सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन से 2019 में जिले में ब्लड कंपोनेंट यूनिट को मंजूरी मिली थी। भवन बनने के बाद नवंबर 2022 में ब्लड कंपोनेंट यूनिट के संचालन के उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इसके साथ ही जिम्मेदारों ने बिना लाइसेंस हासिल किए वाहवाही हासिल करने के लिए 18 अगस्त 2023 को तत्कालीन प्रभारी मंत्री से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण भी करा दिया था। इसके बाद डेंगू पीड़ितों,खून की कमी की शिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.