नई दिल्ली, जनवरी 16 -- Groww share price: डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 10% तक उछल गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 179.75 रुपये तक पहुंच गया। शेयर का ऑल टाइम हाई 193.91 रुपये तो लो 112.02 रुपये है। बता दें कि पिछले साल ही यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।अचानक तेजी की वजह पॉजिटिव ब्रोकरेज कमेंट्री के बाद शेयर में तेजी देख गई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ग्रो पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी और इसका प्राइस टारगेट बढ़ाकर Rs.190 प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी प्रोडक्ट्स में बढ़ते यूजर एडॉप्शन और मजबूत यूजर एक्टिवेशन के कारण लगातार मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दे रही है। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ने यह भी ...