नवादा, जून 9 -- नवादा। राजेश मंझवेकर ब्रॉयलर पोल्ट्री फॉर्म खोलने के लिए 30 से 50 फीसदी का अनुदान मिलेगा। बिहार मुर्गी पालन योजना के तहत बिहार सरकार की इस पहल के तहत 03 लाख से 05 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। 03 हजार क्षमता वाले ब्रॉयलर पोल्ट्री फॉर्म के लिए जिले के सभी 14 प्रखंडों के इच्छुक पशुपालकों से पशुपालन विभाग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन को अगले 21 दिन में भर कर भेजने के लिए कहा गया है। योजना के तहत सामान्य कोटि में 75, एससी कोटि में 20 और एसटी कोटि में 05 फॉर्म खोले जाने का जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पोल्ट्री फॉर्मिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे न सिर्फ लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि वे अपनी आय भी बढ़ा सकेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.