नई दिल्ली, फरवरी 20 -- मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास के लिए सबसे बेहतर और प्राकृतिक पोषण माना जाता है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई मांओं के लिए हर समय सीधे स्तनपान कराना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में ब्रेस्ट पंप एक उपयोगी और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आता है, जिससे मां अपने दूध को सुरक्षित तरीके से निकालकर बच्चे के लिए स्टोर कर सकती हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि ब्रेस्ट पंप जितना मददगार है, उतना ही संवेदनशील उपकरण भी है। इसका गलत इस्तेमाल ना केवल मां को दर्द, सूजन या इंफेक्शन जैसी समस्याओं में डाल सकता है, बल्कि दूध की सप्लाई और गुणवत्ता पर भी असर डाल सकता है। कई बार सही सफाई ना करना, गलत साइज का फ्लैंज इस्तेमाल करना या जरूरत से ज्यादा सक्शन प्रेशर लगाना गंभीर परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करते ...