काशीपुर, दिसम्बर 14 -- काशीपुर। क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था यूवीकैन के सहयोग से काशीपुर में आगामी 15-16 दिसंबर को लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में डॉ. गौरव की देखरेख में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का उद्देश्य महिलाओं को कैंसर, विशेषकर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना है। क्लब अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जल्द जांच किए जाने से जल्द कैंसर का पता लगाने और इलाज शुरू करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि कैंप दो दिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक जारी रहेगा। जिसमें आईजीएल में कार्यरत महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट डॉ. रितिका द्वारा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...