समस्तीपुर, जनवरी 26 -- ताजपुर,। फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड सदस्य नीरज कुमार मालाकार (28) की दिल्ली में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। मृतक गांव के वार्ड 12 निवासी वशिष्ठ भगत के पुत्र बताए गए। वे वार्ड दस के वार्ड सदस्य थे। उसी वार्ड से पहले भी वार्ड सदस्य थे। परिजनों के मुताबिक चार पांच रोज पूर्व अपनी भाभी को साथ लेकर दिल्ली में अपने बड़े भाई के पास पहुंचाने गए थे। बड़े भाई दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में ही शनिवार की शाम उनके सिर में चक्कर देने लगा और मतली आने लगी। स्थिति बिगड़ते देख वहीं एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वार्ड सदस्य अविवाहित थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मची है। परिजन मृतक के शव लाने दिल्ली गए हुए हैं। टोले में मातमी...