गोंडा, दिसम्बर 16 -- रुपईडीह, संवाददाता। बीते पांच दिसंबर को ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित बीएलओ/शिक्षामित्र का सोमवार देररात लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को अफसरों और भारी फोर्स की मौजूदगी में पैतृक गांव बनगाई में शिक्षामित्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षक और शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। शिक्षामित्र संघ ने खंड शिक्षाधिकारी को हटाने, आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के कंपोजिट विद्यालय बनगाई द्वितीय में तैनात शिक्षामित्र नान बच्चा सोनकर की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगी थी। एसआईआर फॉर्म भरने के मॉनिटरिंग के दौरान फॉर्म कंप्लीट न होने पर बीईओ रियाज अहमद ने उनके सहयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.