देवरिया, फरवरी 20 -- खुखुन्दू , हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी राधेश्याम गौड़ का बेटा सत्येंद्र गौड़ (14) की ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के चार दिन बाद गुरुवार दोपहर अचानक मौत हो गई। बेटे की आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद में वर्षों से इलाज करा रहे गरीब परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार, करीब पांच वर्ष पूर्व दवा के रिएक्शन के बाद सत्येंद्र की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे जाती रही। पहले धुंधला दिखना शुरू हुआ और बाद में दोनों आंखों से पूरी तरह दिखाई देना बंद हो गया। इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाकर पिता बेटे को पीजीआई लखनऊ ले गए थे। वहां 4 फरवरी और 10 फरवरी को जांच व ऑपरेशन किए गए। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी लौटने की संभावना जताई थी, जिससे परिवार में खुशी की उम्मीद जगी थी। चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.