मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को विंध्याचल अस्पताल में भर्ती कराया। मऊ के रहने वाले 54 वर्षीय लल्लन गुप्ता अपने परिवार संग स्कार्पियो से विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए थे। स्कार्पियों में कुल सात लोग सवार थे। सुबह मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किए। मां के दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने जा रहे थे। अष्टभुजा डाक बंगला पहाड़ी पर चढ़ते समय स्कार्पियो का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार लल्लन गुप्ता, 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.