मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर, संवाददाता ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव में गुरुवार की भोर मार्बल लदा ट्रक ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे हाइवा में भिड़ गया। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक केबिन में ही फंस गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत बाद फंसे चालक को बाहर निकाला। जबकि खलासी को हल्की चोट आई। घटना के बाद हाइवा मौके से भाग निकला। राजस्थान के अलवर से मार्बल लादकर मिर्जापुर जा रहा ट्रक जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के छोटका मोड़ घुमान के आगे देवहट गांव के पास पहुंचा। अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक आगे चल रहे हाइवा में पीछे से जा टकराया। ट्रक में सवार 28 वर्षीय चालक जुनैद निवासी चोखरी थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर राजस्थान ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 30 वर्षीय खलासी इरफान निवासी ककरौली जिला अलवर राजस्थ...