जहानाबाद, मई 2 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देवघरा गांव के समीप शुक्रवार को एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंजौरा पंचायत के कनक बिगहा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार अपने पिता राजदेव यादव के साथ ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान देवघरा के पास ऑटो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पइन में पलट गया। हादसे में धर्मेन्द्र कुमार व उनके पिता दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के अनुसार उक्त मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.