मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- जिगना। गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस के इंजन के ब्रेक का कपलर खराब हो जाने से यह ट्रेन गैपुरा स्टेशन पर करीब 40 मिनट खड़ी रही। इससे गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस को बिरोही स्टेशन पर करीब आधे घंटे रोका गया। विंध्याचल से गैपुरा पहुंचे टीएक्सआर ब्रांच के कर्मचारियों ने खराब कपलर को बदला। तब जा कर यह ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना की गई। गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही नार्थईस्ट एक्सप्रेस बिरोही स्टेशन पर पहुंची तो अचानक इंजन के ब्रेक के पास लगा कपलर आवाज करने लगा। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक किसी तरह रफ्तार को कम कर गैपुरा स्टेशन पर 11.50 बजे ट्रेन को मेन लाइन पर खड़ी कर दिया। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर विंध्याचल से टीएक्सआर ब्रांच के कर्मचारियों को गैपुरा भेजा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.