फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। शहर में सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। युवक दमन मूलरूप से पंचकूला के रहने वाले थे। सेक्टर 62 की एक कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-92 की रहेजा नवोदय सोसाइटी में रहने वाले दमन शुक्रवार रात लगभग 11 बजे किसी निजी काम से अपने घर से निकले थे। धोरका गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर बने ब्रेकर पर उछल गई। गिरने से सिर में चोट लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दमन ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.