बलिया, फरवरी 19 -- रसड़ा (बलिया)। गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरीअमहट चट्टी के पास बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल कर पलट गई। हादसे में स्थानीय क्षेत्र के कामसीपुर निवासी 35 वर्षीय राकेश यादव व 30 वर्षीय मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राकेश की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मऊ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...