सोनभद्र, नवम्बर 23 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के रामनगर चौराहे पर ब्रेकर न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने रामनगर चौराहे पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुनील जायसवाल, राजेश, मोहित, सियाराम तिवारी, राजेश्वर श्रीवास्तव आदि ने बताया कि रामनगर चौराहे से दुद्धी बाजार, धनौरा, म्योरपुर तक लोगों का आवागमन होता है। यही नहीं एक निजी स्कूल के बच्चे भी इसी चौराहे से होकर गुजरते हैं। इससे लोगों को आवागमन में हमेशा भय बना रहता है। ब्रेकर न होने से वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि अक्सर लोग उसके शिकार हो जाते हैं। आए दिन रामनगर चौराहे पर दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके अब तक स्पीड ब्रेकर का निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहत...