नई दिल्ली, जुलाई 1 -- एक 46 साल के शख्स ने नाबालिग लड़के पर बेटी की मौत का बदला लेने के लिए तेजाब फेंक दिया। बताया गया कि पीड़ित लड़के और आरोपी की बेटी के बीच प्रेम संबंध था। वहीं दोनों में ब्रेकअप के बाद नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली। इसी बात से नाराज पिता ने बदला लेने के लिए लड़के पर एसिड अटैक कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिंधुदुर्ग जिले का रहने वाला 17 साल का लड़का स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इतने में ही आरोपी ने उसपर एसिड फेंक दिया। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर 30 फीसदी जले के निशान हैं। जानकारी के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की बेटी और पीड़ित लड़का मपूसा के स्कूल में साथ में ही पढ़ते थे। वे दोनों रिलेशनशिप में थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने गोवा की एक कंपनी से पांच ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.