इंदौर, सितम्बर 25 -- इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर तेज रफ्तार एक्टिवा चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया। आरोपी युवती पर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के इनकार करने पर उसने यह हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हीरानगर पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम को कल्पना नगर क्षेत्र में हुई। आरोपी राजेंद्र चौरसिया ने युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ रहने की जिद की। युवती के इनकार करने पर दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान युवती ने विरोध में पत्थर उठाया, जिससे गुस्साए राजेंद्र ने तेज रफ्तार से एक्टिवा चढ़ा दी और फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। युवती की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.