अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ में पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के भय, तनाव और मानसिक दबाव से मुक्त करना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक हैं और परीक्षा को आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ देने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सुधा सिंह, डा चंद्रशेखर शर्मा, संतोष शर्मा, पुष्पा वर्मा, प्रियंका जौहरी, लक्ष्मी चौहान, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...