नई दिल्ली, फरवरी 19 -- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने गुरुवार को रिवेंज पोर्न (गैर-सहमति वाली अंतरंग तस्वीरों का प्रसार) के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी करते हुए सोशल मीडिया कंपनियों को अगले 48 घंटों के भीतर अपने प्लेटफॉर्म से अश्लील सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। इसे अक्सर बदले की भावना से, ब्लैकमेल करने या पीड़ित को मानसिक प्रताड़ना देने के लिए किया जाता है। ब्रिटिश नेता ने गैर-सहमति से ली गई अंतरंग तस्वीरों को बेहद घृणित बताते हुए कहा कि ब्रिटेन में उन प्लेटफार्म को प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी गई है जो सरकारी आदेशों का पालन करने में विफल रहते हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज हम एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। हम सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे बिना सहमति के ली गई किसी भी अंतरंग तस्वीर को 48 घंटों के भीत...