नई दिल्ली, फरवरी 5 -- लंदन। ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर स्थिर बनाए रखने की घोषणा की। यह फैसला मुद्रास्फीति के लक्ष्य से ऊपर बने होने और आर्थिक वृद्धि में सुधार के संकेतों के बीच किया गया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड की नौ-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर को स्थिर रखने का फैसला बहुमत से किया। समिति के पांच सदस्य दर अपरिवर्तित रखने के पक्ष में थे जबकि चार सदस्य इसमें 0.25 प्रतिशत की कटौती चाहते थे। पिछले 18 महीनों में बैंक ऑफ इंग्लैंड ने धीरे-धीरे ब्याज दरों में कटौती की है। आखिरी बार दिसंबर में ब्याज दर घटाई गई थी। इस फैसले के साथ जारी आर्थिक अनुमानों के मुताबिक, आने वाले महीनों में मुद्रास्फीति दर दो प्रतिशत के लक्ष्य पर लौट सकती है। फिलहाल ब्रिटेन में खुदरा मुद्रास्फीति 3.4 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.