वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ब्रिटेन में विगत तीन दशकों से भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रचार-प्रसार कर रही संस्था कला संगम ग्लोबल की काशी शाखा का श्रीगणेश 30 नवंबर को होगा। इस अवसर पर बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में समारोह का आयोजन शाम 6 बजे से किया गया है। यह जानकारी कला संगम ग्लोबल के निदेशकद्वय डॉ.श्रीपति उपाध्याय एवं डॉ.गीता उपाध्याय ने शुक्रवार को भोगाबीर में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि संस्था की काशी में स्थापना का उद्देश्य पूरब,पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत के शास्त्रीय संगीत की विधाओं के कलाकारों की परस्पर प्रस्तुति है। साथ ही संगीत से मानसिक और शारीरिक विकारों का उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा। दिव्यांगजनों को भी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 नवंबर को बीएचयू में होने वाले ...