देहरादून, फरवरी 15 -- फोटो देहरादून। दून के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौतम प्रसाद जखमोला को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित होलिस्टिक मेडिसिन कॉन्फ्रेंस 2026 में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है। आगामी 10 अप्रैल 2026 को होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का नेतृत्व द 1928 इंस्टीट्यूट और इंडिया ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप कर रहा है। डॉ. जखमोला को यह निमंत्रण होम्योपैथी और होलिस्टिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध व सेवाओं के लिए मिला है। वह ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा, बैरोनेस वर्मा और लॉर्ड रवल जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर विचार साझा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.