हापुड़, जनवरी 1 -- रेलवे रोड घास मण्डी स्थित ब्रिटिश इंस्टीट्यूट में नववर्ष का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्थान के डायरेक्टर उमेश शर्मा ने विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आत्मविश्वास बढता है। मुख्य अतिथि संगीता शर्मा ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंम किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सोंनिया, चंचल, माही, संजय, राखी और मुकुंद तोमर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...