हाजीपुर, जनवरी 22 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि जिले सहदेई अंतर्गत मजरोही पंचायत स्थित भगवतीपुर आंगनबाड़ी केन्द्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील केसरी ने किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. जीएन पांडे के द्वारा 143 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सीय परामर्श के अनुसार दवाएं दी गई। डॉ. केसरी ने बताया कि महादलित टोले में आयोजित शिविर में 25 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 29 व्यक्तियों के नेत्र जांच, बीपी, मधुमेह जांच किया गया। शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मेडिकल टीम के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के दो बच्चों को कुपोषन से पीड़ित पाया गया जिसे बेहतर उपचार के लिए एन...