रांची, अप्रैल 3 -- रांची। ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के प्राथमिक विंग में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत गुरुवार को उत्साह, उमंग और नई उम्मीदों के साथ हुई। वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों से कहा कि अच्छी शिक्षा केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का निर्माण भी करती है। प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा कि नया सत्र नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नई उपलब्धियों की ओर बढ़ने का अवसर है। उप प्राचार्य मुनीष दूबे और सेक्शन इंचार्ज बबीता सिंह ने भी प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...