रांची, जनवरी 25 -- रांची। तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव 'विवांता: ए सिन्फनी ऑफ पेट्रियोटिज्म' का आयोजन हुआ। स्वामी परिपूर्णानंद द्वारा उद्घाटित इस समारोह में विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और प्रतिभा का अनूठा संगम पेश किया। आकर्षण भगवान विष्णु के दशावतार पर आधारित नृत्य और राष्ट्रीय प्रतीकों को दर्शाती 'प्राइड परेड' रही। वहीं, एक विशेष नाटक के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके अदम्य साहस को गर्व के साथ प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.