देहरादून, मार्च 20 -- ब्राह्मण समाज महासंघ के संयोजक मंडल ने गुरुवार को नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को अंगवस्त्र, भगवान श्री परशुराम का चित्र, बुके एवं पुष्पकली प्रदान कर हार्दिक अभिनंदन किया। महासंघ द्वारा हिंदू नववर्ष प्रतिपदा तीस मार्च को घंटाघर पर होने वाले 2100 दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निवेदन किया। मौके पर महासंघ संरक्षक लाल चंद शर्मा, शशि शर्मा, पंडित रामप्रसाद गौतम, अध्यक्ष, डॉ.वीडी शर्मा, महासचिव, मनमोहन शर्मा, एसएन उपाध्याय, अवनीश कांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, रामप्रसाद उपाध्याय, पुरुषोत्तम गौतम, पीयूष गौड, सुभाष पंथी, नारायण गौतम, जगदीश प्रसाद खनाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.