शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- गांव नाहिल में सोशल मीडिया पर डाले गए एक आपत्तिजनक वीडियो ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया। गांव के एक युवक ने वीडियो में ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। वीडियो देखे जाने के बाद ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने युवक से इसे तुरंत डिलीट करने को कहा। उस समय युवक ने वीडियो हटाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसने वीडियो डिलीट नहीं किया। मामला बढ़ता देख गांव के कई ब्राह्मण उसके दरवाजे पर पहुंच गए। इसी दौरान युवक ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को मौके से उठाकर कोतवाली ले आई। वहां बड़ी संख्या में ब्राह्मण समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.