मैनपुरी, नवम्बर 30 -- आईएएस द्वारा बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया व नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। रविवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी नगर पंचायत तिराहे पर पहुंचे। जहां आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि उक्त आईएएस द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के प्रति अभद्र टिप्पणी करना व अशोभनीय बात कहने से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि उक्त आईएएस के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...