बदायूं, मार्च 20 -- भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर की गयी। इस दौरान फूलों एवं गुलाल की होली खेली गई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। कौशल्यानंद उर्फ लालन पाण्डेय ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। गिले शिकवे भुला कर अपनों के साथ खुशियां बाटने का त्योहार है। संरक्षक राम बहादुर पाण्डेय ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रचनात्मक रहते हुए अपने समाज के जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना चाहिए। सुभाष शर्मा एवं विपिन शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होने का संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा ने ब्राह्मणों से सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करते हुए पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.