बागपत, जनवरी 4 -- रंछाड़ की ब्राह्मण चौपाल में रविवार को ब्राह्मण समाज की शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता पर वैचारिक गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और धर्म, संस्कृति, शिक्षा और युवाओं के चरित्र निर्माण के लिये गहन चिंतन मंथन किया गया। मेधावियों को सम्मानित किया। शिक्षा संस्कृति आध्यात्म प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य विश्रुतपाणि महाराज ने कहा कि संस्कारित शिक्षा और अपने से बड़ों का आदर सम्मान करने से ही समाज सशक्त और मजबूत बनेगा। सभी को अपने बच्चों की संगति पर ध्यान रखना चाहिये, उन्हें अच्छे लोग, अच्छे कार्यक्रमों में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा मन से संकल्प लेने वालों की कभी हार नही होती। संकल्प लेना वाला हर परिस्तिथि में निर्धारित किए अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेता हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.