कोडरमा, मई 26 -- कोडरमा। ब्राह्मण समाज की बैठक में नई पीढ़ी को संस्कार देने का संकल्प लिया गया। रविवार को ब्राह्मण समाज की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय हुई। इसमें सामाजिक विकास और युवाओं की भागीदारी को लेकर विचार किया गया। सभी ने समाज में शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित कर सकारात्मक दिशा में कार्य करना समय की आवश्यकता है। कहा गया कि एकजुट होकर शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से नई पीढ़ी को एक सशक्त दिशा दें। अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता और उन्नति का संकल्प लिया। बैठक में पंकज दुबे, हृदयानंद मिश्रा, संजय बनर्जी, अनिल गुरु, हृदयेश बिहारी, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, ललित जोशी, श्रीअंश जोशी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.