चतरा, दिसम्बर 31 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बागेश्वरी मंदिर बलबल में बुधवार को कान्य कुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडेय ने किया। जबकि संचालन द्वारी के प्रमोद पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारी सदस्य यदुनंदन पांडेय उपस्थित थे। बैठक में समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने के साथ-साथ एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया गया। जबकि अपने-अपने बच्चों को संस्कृत की पढ़ाई करवाने के साथ-साथ संस्कार देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में विकास पांडेय, कृष्णा पांडेय,वासुदेव पांडेय,बहादुर पांडेय सहित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...