कन्नौज, जून 25 -- तिर्वा, संवाददाता। ब्राह्मण समाज हमेशा सम्मानित रहा है। ब्राह्मण समाज का काम किसी को अपमानित करना नहीं है। इटावा में कथा वाचक को अपमानित करना निंदनीय है। यह बात सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फर्रूखाबाद से वापस जाते समय ठठिया में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। सपा मुखिया व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव बुधवार को फर्रूखाबाद में कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह के शाांति पाठ समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से वापस लखनऊ जाते समय अखिलेश यादव का काफिला ठठिया कट पर रुका। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे आगामी चुनाव में जुटने को कहा। इसके बाद मीडिया से वार्ता के दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ब्राहमण समाज हमेशा से सम्मानित रहा है। इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना निंदनीय है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। आगामी चुनाव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.