धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद गुजराती ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से धनबाद क्लब में सावन उत्सव मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष सोना रावल ने बताया कि इस बार महिला सशक्तीकरण एवं ग्रीन अर्थ की थीम रखी गई थी। सभी महिलाएं हरे रंग के पोशाक में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सावन गीत न नृत्य, रैंप वॉक सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें निकिता शुक्ला सावन क्वीन घोषित की गई। मौके पर अध्यक्ष सोना रावल, उपाध्यक्ष रेखा शुक्ला, सचिव बानी पंड्या, सह सचिव मयूरी ओझा, कोषाध्यक्ष मौसमी त्रिवेदी, सह कोषाध्यक्ष अर्चना रावल, दिप्ती उपाध्याय, प्रीति त्रिवेदी, रश्मि भट्ट, कीर्ति रावल, नेहा रावल, रीना पंचोली मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...