भभुआ, फरवरी 4 -- पेज चार भभुआ। ब्राह्मण महासभा की बैठक मंगलवार को चकबंदी रोड में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलिराम पांडेय व संचालन ठाकुर पांडेय ने किया। बैठक में प्रस्तावित यूजीसी विधेयक पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह विधेयक समाज में असमानता, अलगाव और भेदभाव को बढ़ावा देगा, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होगा। सदस्यों ने एक स्वर में इस विधेयक का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में दिवंगत समाजसेवी रामनगीना पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में रंगबहादुर पांडेय, नारायण तिवारी, बैजनाथ उपाध्याय, विनोद चौबे, जितेंद्र मिश्र, सच्चिदानंद पांडेय आदि थे। बिजली पोल में टक्कर मार हाइवा पलटा भभुआ। अखलासपुर बाईपास रोड में पोखरा के पास बुधव...