देवरिया, जनवरी 29 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक नगर के जयनगर प्राथमिक विद्यालय में हुई। जिसमें के कार्यकारिणी का विस्तार हुआ और संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा किया गया। बैठक में असहमति से विनय मिश्रा को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जय नारायण तिवारी प्रिंस प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि देश प्रदेश में ब्राह्मण उत्पीड़न की घटनाएं बढी हैं। इस दौरान बृजेश कुमार शर्मा, सुरेश तिवारी, जयनारायण तिवारी, विनय कुमार मिश्रा, देवेंद्र पांडेय, शुभम तिवारी सूरज तिवारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...