मथुरा, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा परिक्रमा मार्ग स्थित सी एल शिशु निकेतन पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि भारत में महिलाओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, राजनीति और अर्थशास्त्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में, घरेलू और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसलिए, इन सभी उपलब्धियों का जश्न महिला दिवस पर मनाया जाता है। अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस भारत में प्रतिवर्ष 13 फरवरी को कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन सभी भारतीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। इससे पूर्व सभी ने सहचरी मण्डल...