देवरिया, फरवरी 2 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्राम्हण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण तिवारी प्रिंस के नेतृत्व में यूजीसी कानून और जातीय आरक्षण के खिलाफ सोमवार को नगर में नगर में प्रदर्शन किया और अटल तिराहा पर आरक्षण का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी यूजीसी संशोधन वापस लो और आरक्षण मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। जय नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आज जो सवर्ण शांत बैठे हैं आना वाला समय उनके और उनके परिवार के लिए भयावह होगा। भाजपा सरकार में सवर्ण खासकर ब्राह्मण का उत्पीड़न बढ़ा है। आरक्षण की आड़ में हमारा हक मारा जा रहा है। सबसे ज़्यादा हत्या ब्राह्मणों की हुई है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को कोई आरक्षण नहीं चाहिए सभी का आरक्षण समाप्त किया जाय। बिट्टू मिश्र, बबलू शुक्ल, मनीष तिवारी, पांडेय, अर्णव त्रिपाठी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...