देहरादून, फरवरी 6 -- ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रस्तावित फिल्म "घूसखोर पंडत" को लेकर ब्राह्मण महासभा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने घूसखोर पंडत फिल्म पर बैन लगाने की मांग की। शुक्रवार को महासभा के पदाधिकारियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने तथा सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माता मनोज बाजपेई एवं नीरज पांडे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने कहा कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में समाज में आवेश और अशांति का माहौल पैदा कर सकती हैं, इसलिए भारत में इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। प्रदेश पदाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने कहा कि यदि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रस्तुत की गई तो महासभा उसका विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.