मथुरा, फरवरी 21 -- बांके बिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी द्वारा मीडिया कर्मियों को मंदिर के अंदर कवरेज करने पर रोक लगाने को लेकर ब्राह्मण महासभा ने कमेटी के कृत्य की निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, जो सत्य को समाज के सामने लाने का काम करती है। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों पर कवरेज करने की रोक लगाना बेहद गलत है। बांके बिहारी मंदिर विगत एक वर्ष से विवादों में घिरा है, ऐसे में पत्रकार दोनों पक्षों की बात को समान रूप से समाज के सामने लाने का काम कर रहे हैं। आनंद वल्लभ गोस्वामी एवं महेश भारद्वाज ने कहा कि अगर मीडिया को कवरेज करने से रोका जाएगा तो यह प्रेस की स्वतंत्रता में बाधक बनने जैसा होगा। हाई पावर कमेटी को अपने निर्णय पर पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.